(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-( खीरी)आज दिनांक 03/05/2025 को गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलिया कला के सभी चार हाउस ( रोज हाउस, ऑर्किड हाउस, लिली हाउस और मेरीगोल्ड हाउस ) के बीच इंटर हाउस जनरल नॉलेज क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया । स्कूल के प्रबंधक , प्रबंधिका एवं उप प्रबंधक , उप प्रबंधिका तथा प्रधानाध्यापक , उप प्रधानाध्यापक द्वारा दीप प्रज्वलित कर जनरल क्वीज का शुभारंभ किया गया । प्रत्येक टीम से चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में सोशल साइंस , साइंस , पिक्चर और ध्वनि आदि विषय के प्रश्न रखे गए । प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया । जिसमें प्रथम स्थान पर लिली हाउस की टीम जिसके इंचार्ज पारुल गुप्ता , दूसरे स्थान पर मेरीगोल्ड हाउस की टीम जिसके इंचार्ज जसप्रीत कौर तथा तीसरे स्थान पर रोज हाउस की टीम जिसके इंचार्ज फैजान शमसी रहे । बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय प्रबंधक द्वारा बच्चों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को इसी तरह से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *