
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा वाहन व अन्य चोरी की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व में ई-रिक्शा चोरी करने जैसे संगीन अपराध में संलिप्त अभियुक्त जफर शाह पुत्र पप्पू शाह जिस पर थाना पलिया में चोरी के विभिन्न मामले पंजीकृत है, के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही के तहत थाना पलिया पर मु0अ0सं0 157/25 धारा 2(b)(i)/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया एवं थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.05.2025 को अभियुक्त जफर शाह पुत्र पप्पू शाह को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई। अभियुक्त जफर शाह पुत्र पप्पू शाह गैंग का सरगना है जो कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आर्थिक/भौतिक एव दुनियाबी लाभ के लिए चोरी करने जैसे जंघन्य अपराध कारित कर अनुचित धन उपार्जन करने का अभ्यस्त अपराधी है। अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माग्न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अभियुक्तगण का विवरण व आपराधिक इतिहास-
1. जफर शाह पुत्र पप्पू शाह नि०मो0 माहीगिरान प्रथम कस्बा व थाना पलिया खीरी।> मु0अ0सं0 356/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना पलिया खीरी।➤ मु0अ0सं0 358/2024 धारा 303(2)/317(2)/317(3) बीएनएस थाना पलिया खीरी।
> मु0अ0सं0 360/2024 धारा 303(2)/317(2)/317(3) बीएनएस थाना पलिया खीरी।
> मु0अ0सं0 157/25 धारा 2(b)(i)/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना पलिया खीरी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. व0उ0नि0 रामजीत यादव थाना पलिया जनपद खीरी।2. हे0का0 घनश्याम शर्मा थाना पलिया जनपद खीरी।3. का0 उपेन्द्र कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।
