(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर खीरी 01 मई। दिनांक 01-05-2009 को सीतापुर डिपो की बस संख्या यू०पी० 30-6130 जो सीतापुर से लखीमपुर आ रही थी, पूर्वान्ह 10-15 बजे कस्बा ओयल के आगे ग्राम मोहम्मदाबाद के मोड़ पर आगे चल रहे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से, असन्तुलित होकर खाई में पलट गयी, जिसके कारण बस में सवार 05 यात्रियों की मृत्यु हो गयी थी। इस घटना की मजिस्ट्रीरियल जॉच उपजिला मजिस्ट्रेट लखीमपुर द्वारा की जा रही है।

अतः मृतकों एवं घायलों से की जानकारी रखने वाले समस्त सम्बन्धित से अपेक्षा की जाती है कि वे 05 मई से 10 मई 2025 के मध्य किसी भी कार्य दिवस में उपजिला मजिस्ट्रेट लखीमपुर के कार्यालय में अपना आधारकार्ड, मृतक का आधार कार्ड, उत्तरधिकारीगण की पासबुक, उत्तराधिकार प्रमाणपत्र आदि अभिलेखों सहित उपस्थित होकर अपना साक्ष्य / अभिकथन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *