(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)मोहम्मदी खीरी भीषण गर्मी के बीच भगवान परशुराम जयंती समारोह के दौरान भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ ने उत्साह के साथ इस यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भगवान परशुराम का गुणगान किया। यात्रा देर शाम तक नगर के विभिन्न मार्गाे से गुजरी। इस दौरान अनेक स्थानों पर यात्रा का स्वागत हुआ लोगों ने भण्डारे भी लगाये। परशुराम जयंती पर आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली मुस्लिम भाइयों ने शोभायात्रा में चल रहे बच्चों को वितरित की ठंडी पानी की बोतल जिसमे वरिष्ठ पत्रकार अब्बास नकवी, पूर्व महामंत्री हसन नकवी, कुमैल नकवी फैजान, सदाकत मंसूरी, फैजी हाशिम, रिजवान खा, अशर्फी नकवी, शहवाज सिद्दीकी सहितअन्य लोगो ने यात्रा का स्वागत किया और भक्तों को ठंडे पानी की बोतले वितरित की।शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, भजन मंडलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। नगरवासियों ने शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नगर से निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गाे से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल अनेक प्रकार के बैंड बाजों द्वारा भगवान परशुराम और देवी देवताओं के भजनों पर धुन बजाई गई। रंगोलियों के साथ महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन की मनमोहिनी प्रस्तुतियों ने आम जनमानस को मंत्रमुग्ध किया। शोभायात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, विनोद तिवारी, अश्वनी शुक्ला, कार्तिक तिवारी, स्पर्श मेहरोत्रा गोलू, श्याम किशोर अवस्थी, भारती अग्निहोत्री, अतुल बाजपेई, गोपाल तिवारी, विवेक शुक्ला, योगेश मिश्रा, करुणेश मिश्रा, आशीष त्रिवेदी, अतुल त्रिवेदी एडवोकेट, श्याम बाबू मिश्रा एडवोकेट, श्यामू मिश्रा, जय करण वाजपेई, अनुराग सारथी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।भीषण गर्मी के बीच भगवान परशुराम जयंती समारोह के दौरान भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भारी लोगों की भीड़ ने उत्साह के साथ इस यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भगवान परशुराम का गुणगान किया। यात्रा देर शाम तक शहर के विभिन्न मार्गाे से गुजरी। इस दौरान अनेक स्थानों पर यात्रा का स्वागत हुआ, पुष्प वर्षा की गई और लोगों ने भण्डारे भी लगाये।