(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)कार्यालय मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश, लोक भवन, लखनऊ कार्यालय से प्राप्त प्रोटोकाल के अनुसार दिनाँक 26.04.2025 को मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ का दिनाँक 26.04.2025 को लखीमपुर खीरी व दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण कार्यकम लगा हुआ है, जिस कारण से दिनाँक 25.04.2025 से 26.04.2025 तक आरक्षित समस्त वन विश्राम भवन/हटों की बुकिंग तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है तथा दिनाँक 26.04.2025 को दुधवा में जंगल सफारी पूर्णतः बन्द की जाती है। किशनपुर वन्य जीव विहार में जंगल सफारी पर्यटकों हेतु निरन्तर चालू रहेगी। यह जानकारी उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी ने दी।
