(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी गन्ने की पैदावार बढ़ाने व उत्पादन लागत कम करने को दी जा रही तकनीकी सलाह । उन्नतशील प्रजाति का गन्ना बोने पर चीनी मिल दे रही जोर ।बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया परिक्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें प्रगतिशील खेती करने के लिए जागरूक कर रही है। इसके तहत गांवों में किसान गोष्ठी करके कृषकों को गन्ने की पैदावार बढ़ाने व उत्पादन लागत कम करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही किसानों को उन्नतशील प्रजाति के गन्ने की खेती करने तथा उसका बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 40 ग्राम सभाओं में बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन करके किसानों को जागरूक व प्रेरित किया जा चुका है। गोष्ठी में किसानों को जानकारी देने के लिए गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर से वैज्ञानिको की सेवाएं ली जा रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए गन्ना बुवाई से लेकर उसकी देखभाल करने, खाद व दवाओं का बेहतर उपयोग करने की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही किसानो की आय दोगुनी करने को लेकर किसानों को गन्ने के साथ साथ सहफसली खेती कर अधिक लाभ अर्जित करने की भी सलाह दी जा रही है।
इस कार्य के लिए चीनी मिल के अधिकारियो के साथ -साथ गन्ना ग्राम पर्यवेक्षको की टीम भी लगाई गई है ।जो सेमिनार के अलावा किसानों के घर घर जाकर उनको जानकारी देते है।महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर ने बताया कि थारू क्षेत्र के किसानों को गन्ने की खेती के लिए बृहद स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इस क्षेत्र में ग्राम सेडा- बेडा, बनकटी , पतवारा बड़ा, विरियां, गदनिया, पचपेड़ा, पलिया रेल सेंटर पर गोष्ठी की जा चुकी है। इसके अलावा पतवारा, बसंतापुर, ध्यानपुर, नौगवा, सूरमा, भीरा, भीरा समिति, बम्हनपुर, दुबहा, बल्लीपुर में भी किसानों को जागरूक किया जा चुका है। वैज्ञानिको द्वारा किसानों को गन्ना को०-15023 , 98014 तथा 0118 की बुआई करने की सलाह दी गई है ताकि उत्पादन बढ़े और लागत कम हो सके।
चीनी मिल के अधिकारी लगातार गन्ना विकास परिषद व सहकारी गन्ना विकास समितियों के अधिकारियो के साथ मिलकर गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं।
चीनी मिल के युनिट हेड ओ पी चौहान ने सभी किसान भाईयों से आग्रह किया है कि इस समय गन्ने के फसल कीट लगने का समय चल रहा है किसान भाई कीट नियंत्रण के लिए दवाइयों का प्रयोग समय-समय पर करते रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी किसान को कोई भी जानकारी चाहिए हैं तो गन्ना विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अगर उन्हें किसी प्रकार की असुविधा हो तो उनके ग्राम सभा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *