(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर खीरी, 24 अप्रैल। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने गुरुवार को विधायक निघासन पटेल शशांक वर्मा के साथ तहसील निघासन के अंतर्गत लुधौरी के मजरे रानीगंज स्थित घाघी नाला का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने न सिर्फ मौके की वस्तुस्थिति का जायजा लिया, बल्कि ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं। इस दौरान भाजपा नेता राज राजेश्वर सिंह, एसडीएम राजीव कुमार निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक और डीएम, एसपी ने सिंचाई विभाग के अफसरों से नक्शों के माध्यम से पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और बाढ़ से बचाव के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना की और अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई।
===========
*मानसून से पहले हर हाल में रपटा पुल का कार्य गुणवत्ता के साथ कराए पूरा : डीएम*

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा और विधायक शशांक वर्मा ने लुधौरी-खमरिया-मदनापुर संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-3 द्वारा बनाए जा रहे 36 बैरल और 20 बैरल के रपटा पुल निर्माण का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित इंजीनियरों को निर्देशित किया कि मानसून से पहले हर हाल में पुल का कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। डीएम ने कहा कि यह पुल बाढ़ के दौरान क्षेत्र की जीवनरेखा साबित होगा, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *