(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी) यह वे ऐक्शन हैं जो पाक को घुटनों पर लायेंगे
सिंधु जल समझौते पर रोक
पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा। यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को बढ़ावा देना खत्म नहीं किया जाता। इस पर विश्वसनीय कदम उठाने पर ही समझौते पर दोबारा विचार किया जाएगा।
अटारी बॉर्डर होगा बंद
अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा। वैध दस्तावेजों पर पाकिस्तान गए भारतीयों को 1 मई 2025 तक का समय लौटने के लिए मिलेगा।
पाकिस्तानियों की भारत में नो एंट्री
पाकिस्तान के नागरिकों को भारत में सार्क वीजा स्कीम के तहत आने की परमिशन नहीं मिलेगी। अब तक जो भी वीजा पाकिस्तानियों को जारी किए गए हैं, उन्हें रद्द किया जाएगा। कोई भी पाकिस्तानी जो भारत में मौजूद है, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा।
दूतावासों में कम होंगे स्टाफ
दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में मौजूद सेना,नेवी और एयर एडवाइजर्स को वापस जाना होगा। इन लोगों के पास वापस लौटने के लिए एक सप्ताह का वक्त होगा। इसके अलावा इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से भी भारत अपने अधिकारियों को बुलाएगा।
भारत अपना स्टाफ भी वापस बुलायेगा। नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में स्टाफ की
स्टाफ संख्या को अब कम किया जाएगा।
अब तक 55 स्टाफ रहता था, जिसे घटाकर 30 किया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान से भी अपने प्रतिनिधियों को भारत वापस बुलाएगा और यह संख्या 30 ही रहेगी।
