
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)अब मोदी जी का सुदर्शन चक्र चलेगा : पहलगाम हमले पर बोले जिला विद्यालय निरीक्षक डा महेंद्र प्रताप सिंह पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक लखीमपुर खीरी के कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई शोक सभा । डी आई ओ एस बोले , ” अब मोदी जी वह करेंगे जो आतंकी और उनके आकाओं ने सोचा भी न होगा ।”लखीमपुर खीरी ।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने बैसराँ के मुकाम पर बीते मंगलवार 27 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया । सभी मृतक हिन्दू धर्मावलंबी थे । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका नाम पूछा तथा कलमा सुनाने को कहा और कलमा न सुना पाने पर जब आतंकी सुनिश्चित हो गए कि वे हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं तो उनकी तरफ अपने ऑटोमैटिक हथियारों की बैरल करके अंधाधुंध फायरिंग कर निरपराध , निहत्थे , हिन्दू पर्यटकों को मौत की नींद सुला दिया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश का अपना दौरा छोड़ कर वापस भारत आ गए हैं । उन्होंने व्यापक रणनीति को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने नगर पहुंच कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों से भेंट की । सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान प्रायोजित इस आतंकवादी गतिविधि के माध्यम से पाकिस्तान ने आतंकवाद का मरा सांप पुनः अपने गले में डाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेवरों से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना की कड़ी निंदा की जा रही है ।
इस घटना से आहत लखीमपुर खीरी के जिला विद्यालय निरीक्षक डा महेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में एक शोक सभा कर समस्त मृत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने जो कायराना हमला किया है ये आतंकियों के आका पाकिस्तान की हताशा का परिणाम है । उन्होंने कहा अब मोदी जी वह करेंगे जो आतंकी और उनके आकाओं ने सोचा भी न होगा । डी आई ओ एस ने कहा कि पाकिस्तान अगर अब तक हमारे प्रधानमंत्री के मिजाज से वाकिफ नहीं हो पाया है तो समझ ले कि ये उसकी 100 वीं गाली थी अब मोदी का सुदर्शन चक्र चल कर रहेगा ।
