
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी) पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा द्वारा अपराध एवं अपरधियों के विरुद्ध शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत् चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 20.04.2025 को 02 नफर अभियुक्तगणों को मोटरसाईकिल चोरी में प्रकरण में अपनी गिरफ्तारी में लेते हुए, प्राप्त फर्द के आधार पर मु0अ0सं0 134/25 अन्तर्गत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा (न्याया() के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त -1. केदार थापा पुत्र गजेन्द्र बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल राष्ट्र उम्र करीब 25 वर्ष।2. अमन दिलीप कार्की पुत्र दिलीप कार्की निवासी धनगढ़ी नेपाल राष्ट्र उम्र करीब 29 वर्ष ।मोटर साईकिल विवरणमोटर साईकिल रजि() नम्बर UP-31-BH-8718 माडल टीवीएस विक्टर ।पुलिस टीम का विवरण-1- उ0नि0 श्री दीपांकर शर्मा थाना पलिया जनपद खीरी।2- कां0 आकाश कुमार थाना पलिया जनपद खीरी।3- कां0 सुनील रावत थाना पलिया जनपद खीरी।
