(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-(खीरी) विधायक रोमी साहनी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है की बाढ़ के बचाव के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण करने के लिए 17 अप्रैल को शारदा पुल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आकर निरीक्षण करेंगे तथा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे ।सभी सम्मानित किसान भाइयों से व्यापारियों से मजदूर भाइयों से छात्रों से सभी सेअपील है कि इस कार्यक्रम में आए और मुख्यमंत्री जी उनको इस महान कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करें तथा पलिया की जो भी समस्याएं हों वह भी उनके सामने रखें। विधायक रोमी साहनी ने कहा है कि वह समय और शारदा पुल के निकट स्थान को 16 अप्रैल को आप सभी को अवगत कराएंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *