
(ओमप्रकाश सुमन)
पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर खीरी भारत रत्न बाबा साहब डा भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक लखीमपुर खीरी के कार्यालय सभागार में आयोजित एक विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब डा भीम राव आंबेडकर इस सदी के सबसे बड़े नायक हैं। उन्होंने न केवल भारत के संविधान निर्माण में मुख्य शिल्पी की भूमिका अदा की बल्कि दुनिया को सामाजिक समरसता का अदभुत मंत्र देकर समानता व छुआछूत रहित समाज की स्थापना कर भारत को विश्व के अग्रणी देशों की कतार में ला खड़ा कर दिया ।
वक्ताओं ने डा आंबेडकर के जीवन से संबंधित कई संस्मरणों के माध्यम से उनका स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।जनपद में आगामी पन्द्रह दिनों तक सभी शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के माध्यम से मनाई जाएगी डा आंबेडकर की जन्म जयंती। डी आई ओ एस ने जारी की विस्तृत कार्य योजना ।इससे पूर्व सभी प्रतिभागियों ने डा आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में विपिन कुमार मिश्रा प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल ज्ञानसिंह पुरवा ने डा आंबेडकर के प्रथम शोध पर व्याख्यात्मक आलेख प्रस्तुत किया ,जबकि समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक विजय कुमार ने संविधान निर्माता के राजनैतिक जीवन पर एक तथ्यात्मक भाषण दिया। वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, उमाकांत मिश्र, आशीष वर्मा, संजीवन लाल, अभय अग्निहोत्री, राजेश कुमार, सुरेन्द्र भारती, मनोज पाण्डेय ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए । सहयोग राममूर्ति, मंजीत, मोहम्मद इरफान तथा घनश्याम का रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधान सहायक अश्विनी कुमार वर्मा ने किया ।
