

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर खीरी जर्मन होमियोपैथी रिसर्च सेन्टर के निदेशक कुँवर डॉ० वीर बहादुर धुरिया को अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन आगरा में खीरी का नाम रौशन किया है। डॉ. धुरिया के नाम कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान सामिल होने के साथ, होमियोपैथी, आयुर्वेदा. वैकल्पिक चिकित्सा विज्ञान में औषधि अनुपात 3:7 पूरी दुनिया में मेडिकल साइन्सेज रिसर्च जोकि फामाकोलॉजी का एक अंग है गर्व कि बात है। यह रिसर्च डॉ. धुरिया द्वारा भारत सरकार के गजट एवं अंतर्राष्ट्रीय जनरल्स रिसर्च पेपर में कई बार प्रकाशित होने पर देश विदेश पढ़ा जा रहा है। अप्रैल अंतर्राष्ट्रीय होमियोपैथी सप्ताह के शुभ अवसर पर मा० योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री भारत सरकार व हरिद्वार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 धर्मवीर द्वारा 6 अप्रैल को एक बड़े मंच से डॉ0 धुरिया रिसर्च की सराहना की और साथ ही साथ अंतरर्राष्ट्रीय आयुष सम्राट सम्मान से नवाजा गया।इस खास मौके पर डॉ० धुरिया ने अपने जनपद के सभी शिक्षा चिकित्सा संस्थानों को आभार व्यक्त किया है। जिससे चिकित्सा जगत के प्रदेश व जनपद में खुशी है।
