(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)दिनांक -11.04.2025 को 39वीं वाहिनी स.सी.बल पलिया द्वारा नेपाली लड़की को रेस्क्यू करने के बावत
दिनांक 11 अप्रैल 2025 को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया कलां की आसूचना सेल को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर वाहिनी की सीमा चौकी गौरीफंटा की चेक पोस्ट पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई
समय लगभग 12.05 बजे एक नेपाली नाबालिग लड़की (उम्र लगभग 16 वर्ष, जिला डोटी, नेपाल) और एक युवक इंद्रा बहादुर धामी (उम्र लगभग 25 वर्ष, पुत्र किशन देव बहादुर धामी, निवासी के.आई.सिंह रूरल मुनिसिपलिटी डोटी वार्ड नं -01, जिला डोटी, नेपाल) को रोका गया । पूछताछ में यह सामने आया कि युवक, लड़की को नेपाल से भारत अहमदाबाद, गुजरात ले जाने के प्रयास में था । यह लड़का अहमदाबाद, गुजरात में एक कैंटीन में वेटर का कार्य करता है और लड़का पहले शादी-शुदा है एवं पत्नी का नाम शारदा है । दोनों से गहन पूछताछ करने के बाद उनके अभिभावकों को सूचना दी गई । पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं संवैधानिक तरीके से संपन्न करने के बाद अभियुक्त युवक एवं युवती को सही-सलामत पुलिस स्टेशन कैलाली (नेपाल) के उपस्थिति में नेपाल स्थित NGO (PRC) नेपाल को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया ।
39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया कलां सीमा सुरक्षा एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सतर्कता से कार्य कर रही है । इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 39वीं वाहिनी सीमा पर मुस्तैदी से तैनात है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *