(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)आज भाजपा पलिया विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह व विधायक रोमी साहनी उपस्थित रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने की ।
कार्यक्रम को भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने संबोधित करते हुए भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन व विकसित भारत के संकल्प के बारे में विस्तार से सक्रिय सदस्यों को जानकारी दी ।उन्होंने कहा 6 अप्रैल सन 1980 को भाजपा का गठन हुआ था 45 वर्षों में भाजपा ने भारत देश को मजबूत करने के लिए तमाम कार्य किये हैं जिसमें एक-एक कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है।
जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने भाजपा के चुनावी अभियान व संगठन विस्तार पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी यदि बनी है तो उसमें भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है ।हमारे महापुरूषों ने जो सपना देखा था वह आज मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।
पलिया विधायक रोमी साहनी ने माननीय नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हित में बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा प्रत्येक दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है जिस कारण आज भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज में माफिया राज की सफाई हो गयी है आज यहां राम राज्य स्थापित है।
इस अवसर पर जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला बाकेगंज मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा संपूर्ण नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष आर डी राय राजीव शुक्ला गन्ना समिति अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी नगर महामंत्री विजय गुप्ता मंडल महामंत्री शिवराज राणा वरुण गुप्ता आशीष गुप्ता अभिनव मिश्रा डिंपल शर्मा रिंटू शर्मा सुनील गुप्ता मनोज गुप्ता घनश्याम श्रीवास्तव दिनेश दिवाकर प्रेम गुप्ता आरती वर्मा संगीता सक्सेना राधा रानी सावित्री देवी आदि सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता प्रमुख उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता ने किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *