(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां– खीरी विधायक रोमी साहनी के अथक प्रयासों से ग्राम पटिहन में महाकालेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु पर्यटन विभाग ने 1.05 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया के ग्राम पटिहन में महाकालेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं विधायक रोमी साहनी के अथक प्रयासों से पर्यटन विभाग को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.05 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई। जिसका आज विधायक रोमी साहनी के कर कमलों द्वारा भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ जिला पंचायत सदस्य पलविंदर सिंह,प्रधान जितेंद्र सिंह,प्रधानपति दिनेश पासवान,श्रीकृष्ण भास्कर सुरेश मौर्य ,पर्यटन निगम के सहायक अभियंता आशुतोष मिश्रा और अवर अभियंता सौरभ शुक्ला व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *