




(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर -खीरी 27 मार्च। उप्र सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अन्तिम दिवस “अंत्योदय से सर्वोदय” थीम पर भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसका शुभारंभ सीडीओ अभिषेक कुमार ने दीप जलाकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा, वही सरकारी योजनाओं के संगम ने लाभार्थियों को कई सौगातें दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में सीडीओ अभिषेक कुमार व उनकी पूरी टीम पीडी एसएन चौरसिया, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि अफसरों ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने उप्र सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर शासन के निर्देश पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जो प्रस्तुतियां हुई हैं वह विद्यार्थियों और कलाकारों के तपस्या की देन है। सभी प्रतिभागियों में एक अलग कलाकार देखने को मिला है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों, कार्मिकों को सफल कार्यक्रम की बधाई दी। सभी अफसरों ने बेहतरीन कार्य किया, सभी प्रशंसा के पात्र हैं। सीडीओ ने लखीमपुर खीरी को सरकार की ओर से दी गई कई बड़ी सौगातों का जिक्र किया। मेडिकल कॉलेज, गोला छोटी काशी कॉरिडोर जैसे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और उल्लेखनीय कार्यों को भी रेखांकित किया।
डीएसडब्लूओ तेजस्वी मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव और जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अफसरों ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और अन्य योजनाओं की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज,पात्रता मानदंडों के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एस एन चौरसिया ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सांस्कृतिक दलों, स्कूली बच्चों, स्टॉल पर मौजूद अधिकारी कार्मिकों के प्रति आभार जताया।
लाभार्थियों को मिली योजनाएं की सौगातें, खिले चेहरे
सीडीओ अभिषेक कुमार ने छह दिव्यांगों को व्हीलचेयर, चार दिव्यांगों को बैसाखी, पिछड़ा वर्ग के 90 बच्चों को ओ लेवल सर्टिफिकेट, पांच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों को अनुदान का डेमो चेक, पांच लाभार्थियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसी के साथ 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किया।
स्टालों में आईसीडीएस प्रथम, कृषि द्वितीय और आईटीआई ने हासिल किया तृतीय स्थान
उप्र सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मेले में लगाए गए 40 से अधिक स्टालों में बाल विकास पुष्टाहार ने प्रथम, कृषि ने द्वितीय, आईटीआई ने तृतीय, पुलिस ने चतुर्थ, बेसिक शिक्षा ने पंचम स्थान हासिल किया। इसी के साथ गन्ना, उद्यान, एनआरएलएम सहित 10 विभागों के स्टालों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए, जिन्हें सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी विजेता स्टालों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचाया धमाल, दर्शकों ने खूब उठाया आनंद
उप्र सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। लोक नृत्य, गायन, नाटक और विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम में पारंपरिक लोक नृत्य, लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुति, नामचीन जादूगर ने समां बांध दिया। खासकर युवा कलाकारों की प्रतिभा को खूब सराहा गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का हौसला बढ़ाया और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम संस्कृति को संजोने और नई पीढ़ी को जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
