


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक आज दिनांक 26.03.2025 को निर्धारित समायानुसार पूर्वाह्न 11.00 बजे से समिति अध्यक्ष अभिषेक कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में समिति परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में सलवन्त सिंह, तेजिन्दर सिंह, रणजीत सिंह, हरपाल सिंह, रविशंकर मिश्रा, रामप्रकाश, हेमराज, एवं श्रीमती सुखराज कौर, सदस्य प्रबन्ध कमेटी तथा विधायक पलिया प्रतिनिधि के रूप में मण्डल प्रबन्धक शशिशंकर शुक्ला व सम्मानित डेलीगेट्स बंकड़ सिंह, अरविन्द कुमार, तेजपाल ,शिवराज राना अन्य प्रतिनिधियों तथा सम्मानित कृषक रमाकान्त पाण्डेय, सेवक सिंह, सुनील शुक्ला, निशान्त कुमार अवस्थी, सोनू पाण्डेय ,उत्तम कुमार, जरनैल सिंह, समिति अध्यक्ष भीरा श डा० राकेश सिंह द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया, चीनी मिल पलिया की तरफ से राजीव तोमर महा प्रबन्धक गन्ना बजाज हिन्दुस्थान शुगर लि० पलिया द्वारा मिल का प्रतिनिधित्व किया गया ।साथ ही मिथिलेश कुमार पाण्डेय ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पलिया, देवेन्द्र कुमार विशेष सचिव, गन्ना समिति पलिया, उपस्थित हुए तथा निम्न प्रस्ताव पारित किये गये-
1. वित्तीय वर्ष 2025-26 के समिति बजट का अनुमोदन किया गया।2. पेराई सत्र 2025-26 से चीनी मिलों को की जा रही गन्ना आपूर्ति के सापेक्ष देय गन्ना मूल्य का भुगतान सहकारी गन्ना विकास समिति के माध्यम से कराये जाने पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।3. समिति की फार्म मशीनरी बैंक में हैरो एवं गन्ना गुड़ाई रोटावेटर खरीद कर किसानों को किराये पर उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया।4. समिति के सामयिक लिपिकों को उर्वरक वितरण हेतु समिति के उप खाद गोदामों का प्रभारी बनाये जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही हेतु सचिव को अधिकृत किया गया।5. चीनी मिल को की गयी गन्ना आपूर्ति के मूल्य को किसानों को दिलाये जाने हेतु समिति द्वारा समस्त कृषकों की तरफ से न्यायालय में चीनी मिल के विरूद्ध वाद दायर कर प्रभावी पैरवी करने का निर्णय लिया गया।6. चीनी मिल द्वारा समिति क्षेत्र के कृषकों आपूर्ति किये जा रहे कृषि निवेशों की गन्ना मूल्य से कटौती पेराई सत्र के दौरान आपूर्ति की गयी अन्तिम पर्ची से समायोजित करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।7. समिति में वर्ष 2020 तक के अनपेड में पड़े गन्ना मूल्य का समायोजन किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।8. समिति सम्पत्ति के रख-रखाव नियमित रूप से करते हुए निर्माण, मरम्मत आदि कार्य कराये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभा का समापन समिति के अध्यक्ष के उद्बोधन एवं पलिया विधायक प्रतिनिधि शशि शंकर शुक्ला मण्डल अध्यक्ष भाजपा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
