



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर खीरी, 26 मार्च। उप्र सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मेले के द्वितीय दिवस “सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार” थीम पर भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उप्र मयंकेश्वर शरण सिंह ने विधायक योगेश वर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीसीबी चेयरमैन विनीत मनार, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार संग दीप जलाकर कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा, वही सरकारी योजनाओं के संगम ने लाभार्थियों को कई सौगातें दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में सीडीओ अभिषेक कुमार व उनकी पूरी टीम पीडी एसएन चौरसिया, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि अफसरों ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति’ पर जोर दिया। आज यूपी देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है। यूपी ने गरीब कल्याण क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। डीबीटी के माध्यम से पैसा पहुंचाने में यूपी देश में पहले स्थान पर है। यूपी निवेश में पूंजी को सुरक्षित रखने वाला राज्य है। आने वाले समय में यूपी निवेशकों में एक ड्रीम डेस्टिनेशन बनने की ओर है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में 8 साल के दौरान आए व्यापक परिवर्तन का जिक्र करते हुए अन्नदाता किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए सरकार की तरफ से किए गए कार्य का उल्लेख किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान तक का जिक्र किया। कहा कि सरकार आपके विश्वास पर पूरी तरह से खरी उतरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सरकार की उपलब्धियां को रेखांकित किया। योजनाओं के माध्यम से आम आदमी की जिंदगी में बदलाव की पूरी कहानी बताई। सरकार ने अंत्योदय के मंत्र को जमीन पर सरकार किया। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उनके जीवन स्तर को उठाने का काम किया। कार्यक्रम में सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति’ पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री और महाकुम्भ प्रयागराज के सफल आयोजन पर केंद्रित लघु फिल्म देखी और सुनी गई।
राज्यमंत्री ने किया स्टालों का अवलोकन, मेडिकल कॉलेज का 3D मॉडल बना आकर्षण का केंद्र
राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जनप्रतिनिधियों, अफसरो संग सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि मेले में आने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का न केवल जानकारी दे बल्कि उन्हें योजना से जोड़कर उनके जीवन सुगम बनाया जाए। मेले में सभी विभागों के 40 से अधिक स्टॉल के माध्यम से उपलब्धियाें के साथ योजनाओं की जानकारी दी गई। राज्य मंत्री ने मेले में मेडिकल कॉलेज के 3D मॉडल का अवलोकन किया। बताते चलें इस 3D मॉडल को उपस्थित जनसमूह के आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बाल विकास पुष्टाहार विभाग की अगुवाई में 05 में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई संस्कार एवं पांच शिशुओ को गोद में लेकर खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और नन्हे शिशुओं को दुलारा।
राज्यमंत्री ने लाभा,र्थियों को दी योजनाओं की सौगातें, खिले चेहरे
मंत्री ने बांटी 170 समूहों को रू. 02 करोड़ 55 लाख की सीआईएफ धनराशि
मंत्री ने युवाओं को बांटा बिना ब्याज और गारंटी वाला लोन
आईटीआई ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उप्र मयंकेश्वर शरण सिंह ने विधायक योगेश वर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार संग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 170 समूहों को रू. 02 करोड़ 55 लाख की सीआईएफ धनराशि का चेक वितरण किया। पीएम स्वनिधि के 05 लाभार्थी और पीएम मातृ वंदना योजना के पांच लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 10 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की। छह पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी एवं पांच लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रदान किया।
राज्यमंत्री ने विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत राजकीय आईटीआई के 10 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के 10 लाभार्थी युवाओं को लोन का वितरण किया। इस योजना के तहत ब्याज और गारंटी मुक्त पांच लाख रुपये का ऋण वितरित किया। इसमें 10 प्रतिशत ‘मार्जिन मनी’ अनुदान के रूप में दी जाएगी।
सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार : विशेषज्ञों ने दी योजनाओं की जानकारी,
करियर काउंसलिंग, उद्यमी युवा संवाद सम्पन्न
उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह के संयोजन में
सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार की थीम पर आयोजित सीएम युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में लखनऊ से आए डॉ अमित सिन्हा के नेतृत्व में समाधान टीम ने इस महत्वाकांक्षी स्कीम से जुड़ी सारी जानकारियां उपस्थित लोगों के साथ साझा की। स्कीम से जुड़ने के फायदे बताए। एमएसएमई के प्रदर्शन को बेहतर और तेज़ करने के लिए संचालित रैंप स्कीम की जानकारी दी। उन्होंने एनवायरमेंटल सोशल गवर्नेंस, एमएसएमई पॉलिसी, लॉजिस्टिक पॉलिसी की जानकारी दी। सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार” थीम के तहत उद्यमी युवा संवाद और करियर काउंसलिंग आयोजित हुई।
सांस्कृतिक टीमों ने मचाया धमाल, उमड़ी भीड़
ठआईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति से कोटपुट कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। नामचीन कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया। लोकगीतों पर मौजूद जनसमूह आनंदित हुआ।
