


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज पलिया में कक्षा 9 में प्रवेश हेतु 435 छात्रों ने पंजीकरण करवाया जिनकी प्रवेश परीक्षा दिनांक 23 मार्च दिन रविवार को संपन्न कराई गई। इसमें 33 छात्र अनुपस्थित रहे ।398 छात्र प्रवेश परीक्षा में कक्षा 9 में प्रवेश हेतु सफल हुए। सफल हुए छात्रों के अभिभावकों की मीटिंग आज हुई जिसमें विद्यालय के नियम व शर्तों के तहत सभी अभिभावकों से सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श के बाद प्रवेश हेतु सहमति बनी। सभी अभिभावकों ने एक स्वर में हाथ उठाकर अपनी सहमति दी। प्रवेश में सफल हुए प्रथम तीन छात्रों अमित कुमार पुत्र दुर्गेश कुमार 49/50 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, आर्यन पुत्र धनंजय 48/50 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा हरप्रीत सिंह पुत्र लखबीर सिंह 48/50 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय द्वारा घोषणा की गई कि उपरोक्त तीनों छात्रों का कक्षा 9 का शिक्षण शुल्क, बैग, किताबें तथा ड्रेस विद्यालय की ओर से निशुल्क दी जाएगी। आज के मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवम गुप्ता को साल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
