

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी) मोहम्मदी-खीरी में ब्राह्मण वेलफेयर फाऊंडेशन की नगर इकाई द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई और विशिष्ट अतिथि संगठन के संयोजक देवरंजन मिश्रा रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
होली मिलन कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई, विनोद तिवारी अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, रमाकांत मिश्रा, उत्कर्ष शुक्ला, शचींद्र दीक्षित, रमाकांत द्विवेदी, श्याम बाबू मिश्रा ने समाज के उथान के विषयों पर कई बिंदुओं पर चर्चा की ओर सुधार के लिए एक जुट होने की बात की। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक देवरंजन ने परशुराम जयंती पर तहसील और नगर इकाई से 21 यज्ञोपवीत कराने का संकल्प लिया साथ में उन्होंने समाज में दहेज रूपी फैली कुरीत से समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आने कहा। जब तक समाज का युवा इस कुरीत का विरोध नहीं करेगा तब तक यह समाप्त नहीं होगा। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र बाजपेई ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए संगठन के पदाधिकारियों से यज्ञोपवीत के साथ कन्याओं के विवाह भी कराने का निवेदन किया और होने वाले विवाह में सहयोग देने की बात कही। अन्त में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने आने वाली परशुराम जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा पर विस्तार से चर्चा की जिसमें शोभायात्रा का दायित्व युवा ब्लाक प्रमुख पुत्र अतुल बाजपेई को और विश्व शांति के लिए होने वाले यज्ञ का जिम्मेदारी ज्योतिषाचार्य पंडित सुशील मिश्रा को देते हुए नगर इकाई को पूर्ण सहयोग करने को कहा। नगर इकाई द्वारा होली मिलन कार्यक्रम की सराहना करते हुए अध्यक्ष आनन्द बाजपेई महामंत्री अनुज पाण्डेय उपाध्यक्ष दिवाकर बाजपेई श्यामबाबू मिश्रा और कोषाध्यक्ष सुमित शुक्ला सहित आए हुए सभी ब्राह्मण बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।
होली मिलन कार्यक्रम में रमाकांत द्विवेदी की टीम ने कार्यक्रम में संगीत के साथ सुन्दर होली भजन प्रस्तुत किए तो कुछ ने अपने होली गीतों से सबको खूब हसाया। इस संगीत कार्यक्रम को प्रदेश स्तरीय गायक गुलशन मिश्रा अंजनेय ने उपस्थित दर्ज कराकर कार्यक्रम को होली भजन की प्रस्तुति देकर बहुत सुन्दर माहौल बना दिया। इस मौके पर समाज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर होली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाया।
