(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर- सीतापुर मार्ग आवागमन के लिये खोल दिया गया है।हरगांव क्रासिंग को खोल दिया गया है सूत्रों के मुताबिक काम अपूर्ण रहा ओवरब्रिज पर गार्टर डालने आई मशीनें कार्य नहीं कर पाईं।इंजीनियरों ने हाथ खड़े कर दिए, फिलहाल कार्य रोक दिया गया है और आवागमन पहले की भांति शुरू हो गया है।अब जब काम होने की नई तिथि आयेगी तब बाद में आवागमन बंद किया जाएगा।
