

(न्यूज़ -अनंगपाल सिंह )
पलियाकलां- (खीरी)सेवा का जुनून टीम ने सामाजिक हित मे किये गए कार्यो के चलते शहीदी दिवस पर किया सम्मानित पसगवां थाना क्षेत्र से होकर गुजरी शारदा नहर के किशनपुर अजीत मूडी झाल में 17 मार्च दिन सोमवार को 6 युवक नहाने गए थे। नहाते हुए 6 के 6 युवक तेज धार व गहराई के चलते डूबने लगे। यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना पाकर एसओ पसगवां रवीन्द्र सोनकर व थाना उचौलिया के जलालपुर में तैनात चौकीदार शिव सिंह तुरन्त मौके पर पहुंचे, युवकों की जान बचाने के लिए एसओ पसगवां रवीन्द्र सोनकर व चौकीदार शिव सिंह तुरन्त नहर में कूद गए, कड़ी मेहनत व जान की परवाह न करते हुए दोनों ने सभी को बाहर निकाला और तुरन्त इलाज हेतु सीएचसी पसगवां भेजा, हालांकि उक्त घटना में साहसी भरे कार्य की बजह से 5 युवकों की जान बच गई और एक की मौत हो गई, जान की बाजी लगाने वाले एसओ पसगवां रवीन्द्र सोनकर व चौकीदार शिव सिंह की चारो तरफ तारीफ प्रशंसा होती नजर आई। वही क्षेत्र में एकमात्र निःस्वार्थ भाव से हर किसी की मददगार बनने वाले स्वयं सेवी संस्था जो हाइवे से लेकर तमाम मामलों में लोगो की भलाई व मदद में जुटी रहती है ने दोनों को प्रोत्साहन व उत्साह बर्धन व क्षेत्र में सभी इसी तरह के सामाजिक हित कार्यो में आगे आये इस मकसद से दोनों के मानवता, इंसनायित व साहसी कार्य के चलते सेवा का जुनून की टीम ने शहीदी दिवस (23 मार्च) पर एसओ पसगवां रविन्द्र सोनकर व चौकीदार शिव सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान मोहम्मदी सर्किल की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह व सेवा का जुनून टीम के डायरेक्टर व सीईओ डॉ. संजीत सिंह सनी ने फूल मालाओं, अंग वस्त्र सम्मान पत्र देकर सम्मनित किया। व साथ ही साथ सेवा का जुनून की टीम द्वारा चौकीदार शिव सिंह को 500 रुपये अलग से भी दान में दिए। और दोनों को इसी तरह के साहसी व सराहनीय कार्यो को किये जाने की शुभकामनाएं दी। वही सीओ मोहम्मदी ने भी एसओ पसगवां रवीन्द्र सोनकर व चौकीदार शिव सिंह की सम्मान में पीठ थप थपाई। और मौजूद सेवा का जुनून टीम का भी तहेदिल से धन्यवाद किया जो पसगवां व उचौलिया थाना क्षेत्र से होकर गए हाइवे पर हमेशा लोगो की मदद में जुटे नजर आते है, व पुलिस का 70% काम कर देते है क्षेत्र में लोगो की हमेशा निःस्वार्थ भाव से मदद करते है, उसके लिए सीओ मोहम्मदी ने भी तहेदिल से धन्यवाद देते हुए प्रशंसा की। सम्मानित किए जाने के समय पसगवां थाने में मोहम्मदी क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसओ पसगवां रविन्द्र सोनकर, जेबीगंज चौकी प्रभारी राहुल सिंघल, थाना पसगवां का समस्त स्टाफ, सेवा का जुनून टीम के डायरेक्टर डॉ. संजीत सिंह सनी व उनके साथी व पत्रकार मोहम्मद सोनू, जीतू भार्गव, रोहित कुमार, संजीव कुमार, आशीष कुमार चीकू, शादाब खान, इकलाख, मनोज कुमार, दीपक शुक्ला आदि सभी पत्रकार सम्मलित रहे।
