


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज पलिया कला खीरी की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत चलाए जा रहे हैं सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन दिवस पर स्वयं सेवक एवं सेविकाओं द्वारा पूरे गांव में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अध्यक्ष व्यापार मंडल पलिया कला अनूप मिश्रा विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश मिश्रा व्यास, ग्राम प्रधानपति त्रिमोहन लाल तथा सभी स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डी एल भार्गव एवं कार्यक्रम अधिकारी अंकुर उपस्थित रहे।
