पलियाकलां-( खीरी)चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर, के (कैम्पस) कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी, जमुनाबाद, के प्रभारी अधिष्ठाता, डा० अनिल कुमार सिंह, ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पांचों कृषि विश्वविद्यालयों क्रमशः आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ, बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा एवं महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर के साथ-साथ उनसे सम्बन्धित कृषि महाविद्यालयों, तथा जमुनाबाद स्थित कृषि महाविद्यालय में भी प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च 2025 से प्रारम्भ हो गयी है। जो छात्र-छात्राएं, कृषि में अपना कैरियर बनाना चाहतें हैं। वे छात्र-छात्राएं आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी प्रवेश परीक्षा 11 एवं 12 जून 2025 को सम्पन्न करायी जाएंगी। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया पाठ्यक्रम का नाम सीटों की संख्या, परीक्षा केन्द्र, प्रवेश परीक्षा की अर्हता व अन्य विवरण उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा 2025, की अधिकारिक वेबसाइट:-http://upcatet.net और www.csauk.ac.in पर विवरणिका अपलोड है। तथा प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 9005145357 पर सूचना प्राप्त की जा सकती है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *