
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)आज विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरी व कैन ग्रोवर्स शिक्षण संस्थान मझगईं में जागरूकता कार्यक्रम दिवस मनाया गया जिसमें द नेचर सोसाइटी के अध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष अभिषेक कनौजिया ने गौरैया के संरक्षण सम्बंधित जानकारी छात्र-छात्राओं को देकर जागरूक किया व गौरैया दिवस से सम्बंधित प्रश्न भी पूछे गए जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।ग्राम चौरी उ०प्रा०विद्यालय में उपाध्यक्ष अभिषेक कनौजिया ने बताया कि यदि पक्षियों का अस्तित्व इस पृथ्वी से समाप्त हो गया तो सभी अन्य प्राणियों का भी अस्तित्व खतरे में आ जायेगा इसलिए हमें इसका संरक्षण करना अतिआवश्यक है।अध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव ने गौरैया के बारे में भी विस्तार रूप से बता कर सभी छात्रों को जागरूक किया जिससे कारण समझ में आया कि गौरैया संरक्षण आवश्यक क्यों है।सोसाइटी ने सभी छात्रों को घर,आँगन में पुनः गौरैया चहक सके संरक्षण हेतु संकल्प भी दिलाया,जिससे छात्रों ने घरों पर घोसलें बना कर लगाने की बात कही।इस अवसर पर मो. अमीन,अर्जुन कुमार,लवली तिवारी व विद्यालय के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
