



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी)दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया खीरी के अन्तर्गत दुधवा पर्यटन परिसर में आज दिनांक 20.03.2025 को पूर्वान्ह 9.30 बजे से वन एवं वन्य जीवों के सुरक्षा सम्बन्धी प्रचलित विभिन्न अधिनियमों, नियमों एवं सुरक्षा से सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ इण्डिया द्वारा किया गया। जिसमें वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ इण्डिया के विशेषज्ञ टिटो जोसेफ व एडवोकेट श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव द्वारा फील्ड कर्मचारियों को भारतीय वन अधिनियम-1927 एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972, यथासंशोधित धाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुयें वन अपराध पंजीकृत करने के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गयी।
उक्त कार्यशाला के दौरान धर्मेन्द्र द्विवेदी, वन्य जीव प्रतिपालक, किशनपुर, श्री महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा, दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायों, समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारियों के साथ अन्य स्टाफ आदि मौके पर उपस्थित रहें।
उक्त कार्यशाला के अतिरिक्त आज दिनांक 20.03.2025 को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर भी दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया खीरी के अन्तर्गत समस्त रेंजों में गौरैयों के संरक्षण के कम में गोष्ठी का आयोजन विभिन्न विद्यालयों/ वन सीमा से सटे चौकियों पर किया गया। जिसमें वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान, ग्रामीण, स्कूली बच्चे व प्राचार्य आदि भी गोष्ठी में उपस्थित रहें।
