(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी) लखीमपुर खीरी 19 मार्च। मा.भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले में विद्यमान सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम/डीईओ दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल जनपद खीरी के प्रतिनिधियों से कहा कि वे निर्वाचक नामावली एवं निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य किसी बिन्दु पर किसी प्रकार को सुझाव एवं शिकायत है तो उसे लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं, जिसका त्वरित निस्तारण आयोग के निर्देशानुसार नियमविहित प्रक्रिया से पूर्ण कराया जायेगा।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति से डिप्टी डीईओ/एडीएम संजय कुमार सिंह ने बैठक प्रारम्भ करते हुए उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी ईआरओ द्वारा तहसील स्तर पर 11 मार्च को आयोजित बैठक के कार्यवृत्त की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया कि पुनरीक्षण की अवधि एवं निरन्तर पुनरीक्षण-2025 की अवधि में निर्वाचक नामावलियो के सम्बन्ध में प्राप्त होने वाले दावे आपत्तियों से सम्बन्धित सूची यथा फार्म-9, 10, 11 व 11ए आदि निर्धारित समय-सीमा के अनुसार निरन्तर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पत्र के माध्यम से हार्ड कापी उपलब्ध करायी जाती है और उक्त सूची को जनपद में विद्यमान सभी तहसीलों के नोटिस बोर्ड एवं जनपद की वेबसाइट https://kheri.nic.in/ के DEO Portal पर अपलोड करायी जाती है, जो सामान्य व्यक्ति भी देख सकता है।

एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद-खीरी में अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल मतदाताओं की संख्या 2879067 है, जिसमे से 1529548 पुरूष, 1349451 महिला एवं 68 थर्ड जेण्डर मतदाता एवं ई0पी0 रेशियों-54.75 तथा जेण्डर रेशियो-882 है। जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या-2903 तथा मतदान केन्द्रों की संख्या-1640 है। जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर कुल बीएलओ की संख्या-2903 एवं बीएलओ के कार्यो के पर्यवेक्षण हेतु कुल सुपरवाईजर-296 है। जनपद-खीरी में वर्तमान में 18 मार्च को निर्वाचक नामावली में कुल मतदाताओं की संख्या 2881919 है, जिसमे से 1530992 पुरूष, 1350862 महिला एवं 65 थर्ड जेण्डर मतदाता एवं ई0पी0 रेशियों-54.81 तथा जेण्डर रेशियो-882 है।

*इनकी रही मौजूदगी :*
बैठक में एसडीएम राजीव निगम, राजेश कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, विनोद गुप्ता, रेणु मिश्रा, तहसीलदार सुखवीर सिंह, भीमचंद, आदित्य विशाल, सुशील प्रताप सिंह, आरती, दिनेश कुमार, तहसीलदार (न्यायिक) सदर सुरभि गौतम, राजनैतिक दलों से राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जिला मंत्री कांग्रेस, मो0 उमर एड0, जिला सचिव सपा, बीपी यादव एड0, जिला सचिव कम्युनिस्ट पार्टी, अभिषेक कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अपना दल (सोने लाल), शिवकुमार सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, धर्मेन्द्र यादव, मण्डल महामंत्री बसपा, उमाशंकर गौतम सदस्य जिला कार्यकारिणी बसपा, पटेल कपिल वर्मा, जिला महासचिव अपना दल उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed