(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां (खीरी) थाना पलिया परिसर में उपजिला अधिकारी रत्नाकर मिश्रा , पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गप्ता की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर के गणमान्य लोग तथा विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी अधिकारी वह जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नवागत थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने किया। उप जिला अधिकारी ने जानकारी ली कि यहां पर कैसे होली का पर्व मनाया जाता है होली कितनी जगह पर जलाई जाती है कहीं पर कोई विवाद तो नहीं है । कोई नया नई परंपरा न डालने की भी सलाह दी। शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाए। उन्होंने यह डीजे तो नहीं बजाए जाते कोई बड़ाजलूस तो नहीं निकलता है जानकारी मिली यहां सब शांतिपूर्णढग से मनाया जाता है। क्षेत्राधिकारी पलिया यादवेंद्र यादव ने भी होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर सभी सर्किलों को उप निरीक्षकों को होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न करने केलिए कहा कोई विवाद की बात है तो उसे आपस में सुलझा लें तथा उच्च अधिकारियों को जानकारी भी दे ं। सभी अधिकारियों ने आए हुए सभी लोगों से कहा कहा कि होली का पर्व आपस में मिलजुल कर परंपरागत ढंग से ही मनाएं। इस अवसर पर उपस्थित रहनेवालों मे व्यापार मंडलके अध्यक्ष अनूप मिश्रा कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा महामंत्री सदीप बंसल भाजपा नेता श्यामआनंद पलिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता नगर पालिका से विजेंद्र कुमार सभासद डॉक्टर रविंद्र सिंह सभासद रुखसाना अमर गुप्ता सुनील जायसवाल जेई गिरीश कुमार पटिहन से श्रीकृष्ण भास्कर सहित नगर के अन्य प्रतिष्ठित लोग व पत्रकार गण उपस्थित रहे।