(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-( खीरी)दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी की मैलानी रेंज (सेन्चुरी) क्षेत्र के अन्तर्गत बीट संख्या 37 कक्ष स० 06 भीरा मैलानी पी०डब्लू०डी० भार्ग पर रेंज स्टाफ द्वारा गश्त के दौरान समय लगभग 11 बजे प्रात एक वाहन द्वारा किसी वन्य जीव को टक्कर मार कर वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दिया। मौके पर वाहन चालक लक्ष्मन सौद से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा वन्यजीव की टकराने की बात स्वीकार की गयी। स्टाफ के द्वारा सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी मैलानी रेज को दी गयी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही उपनिदेशक द्वारा वन्य जीव प्रतिपालक को सूचना दी गयी तथा उपनिदेशक स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर वाहन व चालक की अपनी अभिरक्षा में लिया तथा वन्य जीव प्रतिपालक के निर्देशानुसार क्षेत्र की कुम्बिग की गयी। कुम्बिग के दौरान बीट सख्या 39 कक्ष सं० 01 में एक नर बाघ मृत अवस्था में पाया गया उसके शरीर के बाहरी भाग पर गम्भीर घाव के निशान दिखाई दिये जिसकी सूचना उप निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व पलिया को दी गयी। क्षेत्रीय वन अधिकारी मैलानी रेंज द्वारा रेंज केस सख्या 16/2024-25. दिनीक 26.02 2025 को वाहन चालक लक्ष्मन सीद के विरूद्ध केस इजरा कर विधिक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार में निरुद्ध कराया गया।

राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा प्रचालित मानक प्रचालन प्रक्रिया में निहित प्राविधानों के अनुसार बाध का अन्त्य परीक्षण पशुचिकित्सको के गठित पैनल द्वारा किया गया। तत्पश्चात विस्तृत परीक्षण हेतु बाध के आन्तरिक अगों का विसरा भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजने हेतु सुरक्षित कर लिया गया। अन्त्य परीक्षणोपरान्त बाध के शव को उसके समस्त अगों सहित पशुचिकित्सकों, अधिकारियों एवं साक्षियों की उपस्थिति में मैलानी रेंज परिसर में जलाकर नष्ट कर दिया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *