(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां ( खीरी) बसंतापुर कलां ग्राम के पीछे चंदेल फॉर्म में मनजीत सिंह का गन्ना छील रहे एक मजदूर को टाइगर/लेपर्ड ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पास पड़ोस में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो गंभीर घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। जानकारी के अनुसार यह वन क्षेत्र मझगई रेंज में आता है घटना की जानकार मिलने पर वन क्षेत्र अधिकारी व स्टाफ वहां पहुंचा और ग्रामीणों को अपने बचाव के लिए सतर्क रहने की जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरी पुरवा निवासी आसाराम पुत्र रामदयाल उम्र (45) चंदेल फार्म में गन्ना छील रहे थे गन्ना भरने के चक्कर में दो लोग इधर-उधर हो गये। तेंदूआ/ टाइगर ने इस पर हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल हो गया उसे सी एच सी पलिया में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीण बता रहे थे टाइगर था वन विभाग बता रहा कि तेंदुआ था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *