(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)आज 3 जनवरी को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले जी का जन्मदिन पलिया के सिंगहिया मुहल्ले में ऐपवा संगठन ने ने पुष्प अर्पित करते हुए मनाया। ऐपवा की जिला अध्यक्ष आरती राय ने बताया कि कैसे परिश्रम करते हुए सावित्री बाई फुले ने लड़कियों को शिक्षित करने की कोशिश की उनकी ही कठिन परिश्रम की देन है कि आज हम महिलाएँ अंतरिक्ष पर जाने से लेकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, वकील तथा आई ए एस , पीसी एस बन रही हैं। सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख़ की साझी विरासत को हम हमेशा याद करेंगे। इस कार्य क्रम में जिला उपाध्यक्ष नीलम वर्मा, सदस्य शान्ति देवी, उर्मिला देवी, रेनू देवी प्रियंका देवी तथा अन्य महिलाएं व लड़कियां उपस्थित रहीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *