



(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी) श्री तेज महेन्द्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पलिया कलां खीरी में वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया अपने विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का विद्यालय की आचार्या बहनों द्वारा तिलक बंदन कर घोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया ।
,। इसके पश्चात अतिथि यादवेंद्र सिंह यादव क्षेत्राधिकारी पलिया, श्री आरती यादव ( तहसीलदार ) वर्तमान चेरमैन अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, बजाज हिन्दुस्थान मिल से श्रीमती कल्पना सिंह, श्री ओ. पी.चौहान (वाइस प्रेसिडेंट )की पत्नी श्रीमती सावित्री सिंह चौहान, हरिपाल सिंह (जनरल मैनेजर इंजीनियरिंग ) इंजीनियर वरुण गुप्ता के द्वारा बाल मेले का उद्घाटन फीता खोल कर किया गया ।
अतिथियों ने बाल मेले में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी, दुकानों का निरीक्षण कर मेले की व्यवस्था एवं स्वछता की भूरि भूरि प्रशंशा की । मेले में आये हुए सभी -भैया/ बहिन अभिभावक बंधु एवं नगर के गणमान्य लोग मेले को देखकर हर्षित एवं प्रफुल्लित हुए । मेले में टिक्की, चाट,बताश, दही बड़ा, शुगर कैन्डी, पेस्टी, खेल तमाशा, पुस्तके आदि विभिन्न प्रकार की दुकाने लगाई । मेले में लकी ड्रा कूपन के माध्यम से भैया बहिनों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कारो में साईकिल, मिक्सी, वाटर कूलर एवं पचास सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किये । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राम बचन तिवारी एवं उनकी बहू गुड़िया तिवारी, सह प्रबंधक शिवपाल ,विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रीता सिंह पलिया नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी विजय महेन्द्रा, विद्यालय के अध्यक्ष चाँद कुमार जैन ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष उदय सिंह जी, श्री मती साधना सिंह जी पलिया नगर के सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे रहे ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राम बचन तिवारी ने अपने विचार में बताया कि “सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-कातिल में है” कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का परिचय कराया विद्यालय के अध्यक्ष चाँद कुमार जैन ने आये सभी अतिथिमहानुभाव धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया ।
