(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी)लखीमपुर 23 नवंबर। खीरी जिले में
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अनूठी पहल पर
पहली बार “लखीमपुर महोत्सव-2024” की शुरुआत होगी, जो पांच अलग-अलग स्थान पर 25 से 28 नवंबर के बीच आयोजित होगा। इसके लिए सभी तैयारिया युद्धस्तर पर चल रही। शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आयोजन से जुड़े अफसरो की बैठक ली और तैयारियों की रूपरेखा तय की।

बैठक में सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम संजय सिंह, एएसपी नेपाल सिंह, पवन गौतम, सीओ सिटी रमेश तिवारी, पर्यटन सूचना अधिकारी सुचित कुमार चौधरी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद है। वही बैठक में दुधवा नेशनल पार्क में आयोजन से जुड़े अफसर वर्चुअल जुड़े।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने “लखीमपुर महोत्सव” के पांचो कार्यक्रम स्थलों से जुड़े जिम्मेदार अफसरो से बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। महोत्सव” की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए जनपदवासियों की इस अनूठे आयोजन में उपस्थिति सुनिश्चित करने और आयोजन हेतु की जा रही तैयारी की समीक्षा की। महोत्सव की सफलता पूरी टीम की मेहनत पर निर्भर करेंगी। व्यवस्था जितनी ही बेहतर बनाएंगे, कार्यक्रम उतना ही शानदार होगा। उन्होंने पांचो कार्यक्रम स्थलो के संबंध में की जाने वाली व्यवस्थाओं में सुरक्षा के मानको को प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने महोत्सव की आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियां द्वारा अबतक की गई तैयारिया जानी और संबंधित समिति के सदस्यों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिला स्तर से सभी आयोजन स्थलो के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी भी नामित किए गए। बैठक में डीडी दुधवा टी रंगाराजू और एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह ने दुधवा, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह ने लखीमपुर और ओयल, एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने कोटवारा और गोला में आयोजित “लखीमपुर महोत्सव” कार्यक्रम की मिनट टू मिनट जानकारी दी।

*डीएम ने लांच किया “लखीमपुर महोत्सव-2024” का लोगो और थीम*
लखीमपुर महोत्सव 2024 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने लखीमपुर महोत्सव 2024 की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए आयोजन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां साझा की। वही अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह ने महोत्सव को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से की गई पुलिस व्यवस्था के संबंध में जरूरी जानकारी दी। डीएम दुर्गा शक्ति ने सीडीओ अभिषेक कुमार, एएसपी नेपाल सिंह की मौजूदगी में “लखीमपुर महोत्सव-2024” का लोगो और थीम “तराई की मिट्टी का उत्सव-लखीमपुर महोत्सव 24” को लॉन्च किया। महोत्सव के “लोगों” को नगर के प्रखर शुक्ला पुत्र धर्मेश शुक्ला ने डिजाइन किया है।

*दुधवा के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे सैलानी, लखनऊ से शुरू होगी हाईवे सेवा : डीएम*
प्रेस वार्ता में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि दुधवा के लिए एयर सर्विस की शुरुआत होने जा रही है। लखनऊ से दुधवा के बीच लघु विमान उड़ान भरेगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विमान से ही पलिया हवाई पट्टी पर उतरेंगे और पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद दुधवा नेशनल पार्क में आयोजित लखीमपुर महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर शुभारंभ करेंगे।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रमुख इको पर्यटन स्थलों को सड़क, रेल व हवाई मार्ग से जोड़ने की कवायद में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जिले के दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन विकास दृष्टि से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, जो जिले के लिए एक बड़ी सौगात है। इस सेवा के शुरू होने से पर्यटकों को सुविधा होने के साथ-साथ उनकी संख्या भी बढ़ेगी।

*लखीमपुर महोत्सव कार्यक्रम एक नजर…*

25 नवम्बर : दुधवा राष्ट्रीय उद्यान : प्रकृति एवं परमात्मा की भूमि : दुधवा पार्क, पलिया प्रातः11 बजे।

25 नवम्बर : लखीमपुर उत्सव : रंग, तरंग, मनोरंजन मंच : राजकीय इण्टर कालेज ग्राउण्ड, सायं 5 बजे।

26 नवम्बर : कोटवारा ग्राम : लोक कला का संगम : ग्राम कोटवारा, गोला सायं 5 बजे।

27 नवम्बर : छोटी काशी : आध्यात्मिक शांति का केंद्र : राजेन्द्र गिरि स्टेडियम, गोला सायं 5 बजे।

28 नवम्बर : मेंढक मन्दिर : हमारी विरासत : मेंढक मन्दिर परिसर, ओयल सायं 5 बजे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed