(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- (खीरी) पलिया से सैकेंड़ो लोगो की मौजूदगी मे रामलीला मैदान में गणेश पूजन, ध्वज पूजनोपरान्त श्रीराम मंदिरृ ठाकुरद्वारा से मठिया मंदिर पुराना बाजार मेला सिंह चौराहा से मेला रोड होते हुए पांडे बाबा मंदिर होकर हनुमान जी के साथ उनके सेना के सहायक भी चल रहे थे । रामलीला मैदान में पहुंचकर रामलीला मैदान में पताका लाकर स्थापित कर पंचोपचार पूजन कर रामलीला का शुभारंभ क्षेत्र के आचार्य पंडित वेद प्रकाश मिश्र “व्यास जी” द्वारा वेदमंत्रोचार कर विधिविधान से किया । रामलीला शुभारंभ के मुख्य अतिथि रामबचन तिवारी प्रबंधक तेज महेन्द्रा सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज तथा विशिष्ट अथिति प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पूजन किया।
तहसील क्षेत्र के प्रमुख रामलीला मेला का भूमि पूजनोपरान्त गणेश तथा महाबली बजरंग बली का पूजन कर विधिवत रामलीला का शुभारंभ श्रीकाशी आदर्श रामलीला मंडल बालेश्वर मंदिर रायबरेली के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय तथा संरक्षक विजय महेंद्रा, सेवादार राजेश भारतीय, मेहर चंद अरोड़ा सुधीर गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, परमेश्वरी दयाल गुप्ता सुंदरकांड समाज सेवा मंडल के संयोजक निरंकार प्रसाद बरनवाल, सेवादार सक्षम शुक्ला, विश्वकांत त्रिपाठी,तेज महेंद्रा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह,आचार्य वरुण मिश्र, गौरव राणा,श्रीकुल सेवा संस्थान के महा मंत्री थे । सहित बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज एनसीसी कैडेट स्काउट गाइड के स्वयंसेवी छात्र नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत मे सेवादार राजेश भारतीय तथा प्रेम प्रकाश पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से विशिष्ट तथा मुख्य अथिति और आचार्यो सहित सभी को स्मृति चिन्ह देकर व रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट की पुस्तकें देकर के सम्मानित किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *