(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी ) थाना क्षेत्र मोहम्मदी के अंतर्गतआज दिनांक 2/8 /24 की घटना है कि तीन व्यक्ति कावड़ लेकर एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर बैठकर गोला से टेडेनाथ मंदिर जा रहे थे। नत्थूलाल मकान के पास ग्राम भीखमपुर मजरा कुंभी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया सूचना मिलने पर अमीरनगर चौकी पर उपस्थित पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा।जिससे पता चला कि मोटरसाइकिल चालक आकाश पुत्र रामकुमार उम्र 22 वर्ष जाति कश्यप निवासी महोली जनपद सीतापुर की मृत्यु हो गई । पीछे बैठे शिवा पुत्र छोटे उम्र 17 वर्ष ऋतिक पुत्र रामपाल उम्र 18 वर्ष निवासीगण महोली जनपद सीतापुर गंभीर रूप से चोटिल हो गए ।आकाश उपरोक्त को पोस्टमार्टम हेतु लखीमपुर भेजा जा रहा है व चोटिल शिवा और ऋतिक को सीएचसी मोहम्मदी से जिला लखीमपुर खीरी इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मोटरसाइकिल व पिकअप को चौकी अमीनगर में खड़ा करा दिया गया है।
