(ओमप्रकाश ‘सुमन’)।
पलियाकलां- (खीरी) गोला गोकर्णनाथ नगर के मोहम्मदी रोड स्थित सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी के आवास पर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष ने हाथरस की घटना में मृतक जसोदा देवी के पुत्र राजाराम को एक लाख की चेक सौपकर कहा है कि समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ है। भाजपा सरकार शासन व प्रशासन चलाने में नाकाम साबित हो रही है।
दो जुलाई को हाथरस में भोलेबाबा के सत्संग में हुई भगदड़ से गोला विधासभा के परगना मगदापुर के गांव बहादुरगंज निवासी जसोदा देवी पत्नी नत्थूलाल की मौत हो गयी थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप ने कल पूर्व विधायक के आवास पर जसोदा देवी के पुत्र
राजाराम को एक लाख रुपये का चेक सौपा है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी उनके हर दुख सुख साथ है। सपा के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक रामशरन, पलिया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रहे प्रतेद्र सिंह उर्फ काकू विधानसभा अध्यक्ष शेर सिंह यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रवीण कश्यप, जिला उपाध्यक्ष संतराम वर्मा लल्लन, प्रभात गुप्ता, रजत गुप्ता पंकज लाला सपा नगर अध्यक्ष जीशान अली, अशोक कश्यप, सोनू रावत, सुभाष प्रजापति, सतीश यादव, मेराज खान, उत्तम वर्मा, विशाल कश्यप, खुर्शीद खान, अमित वर्मा, सुभाष कश्यप खीरी सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।