(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी 7 जून 2024, पलिया कलां: ईबीएसबी (एक भारत श्रेष्ठ भारत) प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन की पूर्व संध्या पर द इंडियन एकेडमी पलिया कलां में दुर्लभ और नई मुद्राओं की एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के सिक्कों का संग्रह दिखाया गया, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलते। प्रदर्शनी का आयोजन  गुरजीत वालिया जी द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी का उद्देश्य सिक्कों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करना और युवा पीढ़ी को भारतीय इतिहास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना था। उपस्थित दर्शकों ने इस अनूठे संग्रह की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धक बताया। ईबीएसबी के इस प्रयास से लोगों में देशप्रेम और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिलेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *