

(ओमप्रकाश ‘सुमन’ )
पलियाकलां- (खीरी)उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी लखीमपुर खीरी के द्वारा बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया के परिसर में एनसीसी कैडेट्स के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भरत सिंह द्वारा कैडेट्स को साफ सफाई एवं स्वच्छता तथा लू से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल चित्र सेन, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश सिंह चौहान, सूबेदार मेजर करन सिंह सहित सभी ए एन ओ और सैन्य प्रशिक्षण स्टाफ तथा लगभग 600 कैडेट्स उपस्थित रहे।
