(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी लखीमपुर खीरी। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जिला पुरुष चिकित्सालय में सीएमएस डॉ आरके कोली एवं समस्त स्टाफ द्वारा भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान उन्होंने महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके विचारों और दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने इंसानियत का जो रास्ता हमें दिखाया है। वह वास्तव में एक नए समाज की संरचना के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का जन्म जिस दिन हुआ था उसी दिन उनकी मृत्यु हुई थी और उन्होंने अपनी मृत्यु के बारे में पहले ही बता दिया था, ऐसा जो सिर्फ ईश्वर ही कर सकता है। उन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की। जिस धर्म का अनुपालन आज लाखों लोग कर रहे हैं। उन्होंने मनुष्यों को छह मूल मंत्र दिए थे, जिनमें अहिंसा, चोरी ना करना, सत्य बोलना, जीवों पर दया करना, ईर्ष्या और क्रोध से बचाना, प्रेम के मार्ग पर चलना शामिल हैं। उनके बताए हुए मूल मंत्रों को अपने जीवन में अपना कर हम सभी अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरकर जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। हमें उनके बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए। जिससे एक सभ्य और सुव्यवस्थित समाज की स्थापना हो सके। इस दौरान डॉ डीके पुष्कर, फार्मासिस्ट अनिल वर्मा, सहदेव सचान, मैट्रन रजनी मसीह, स्टाफ नर्स अंजू कनौजिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *