
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- खीरी ऐक्टिविटी डे ‘मनाते हुए गुरुकुल ऐकेडमी, पलिया में ड्राइंग कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया। कक्षा पाँच से बारह तक के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में
कक्षा पाँच से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने ‘मेरे जीवन का उद्देश्य विषय पर चित्रकारी की तथा रंग भरे। कक्षा नौ, दस , ग्यारह व बारह के लिए कमशः ‘भविष्य में जल की कमी तथा जीवन के दो पहलू’ विषय थे। इस प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर कैटेगरी में पचास बच्चों ने प्रतिभागिता की। जिसमें से कक्षा 6 की मुस्कान शुक्ला प्रथम, श्रेया शर्मा द्वितीय व अनिकेत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7 से धृति अग्रवाल, योग्यता पाण्डेय व अरणव गप्ता क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थानों पर रहे। कक्षा आठ से अरणव शर्मा ने पहला जैसमीन कौर ने दूसरा, परनीत कौर व विवेक सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ व दस से शगुन सिंह, नमन सोनी व अभय सिंह, कक्षा ग्यारह व बारह से गुरताज सिंह, नवनीत सिंह व काजल साहनी क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थानों पर रहे। विशेष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में सम्मानित किया जाएगा। इस
प्रतियोगिता का आयोजन कला शिक्षक शोभित कटियार की देखरेख में हुआ।
विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने सभी बच्चों के प्रयासों को सराहा तथा अपने रुचिकर क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने हेतु सदैव प्रयासरत रहने की सलाह दी।
