(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133 वीं जयंती पर नगर के बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में लेखक ,कवि  व पत्रकार ओमप्रकाश ‘सुमन’  की सातवीं रचना “यात्रा” का  विमोचन मुख्य अतिथियों के द्वारा  किया गया।  इससे पूर्व डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण  कर मां सरस्वती का पूजन भी किया गया । आए हुए अतिथियों का विद्यालय  के उप प्रबंधक  राजेश भारतीय न  बैज लगाकर व माला पहनकर सभी का स्वागत किया ।  “यात्रा”  पुस्तक के विमोचन समारोह में  मुख्य  एवं प्रमुख  अतिथियों में  नगर व क्षेत्र के प्रसिद्ध  मरीजों के भगवान डॉ. ए. के .कपूर, (कपूर क्लीनिक पलिया) ,बजाज चीनी मिल पलिया के यूनिट हेड ओमप्रकाश सिंह चौहान, नगर पालिका पलिया के अध्यक्ष के .बी. गुप्ता, श्री गुरुगोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .सूर्य प्रकाश शुक्ला ,नगर के  गुड्डी सेवा अस्पताल के संचालक डॉ .ए .के. अवस्थी ,  बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  डी .एल. भार्गव ,बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के उपप्रबंधक राजेश भारतीय ,छाजू राम इंटर कॉलेज भीरा के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी मिश्रा, पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्णानगर के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गौड़, पलिया मांटेसरी हाई स्कूल की प्रधानाचार्या  श्रीमती रत्ना बाजपेई , नगर के प्रसिद्ध व्यापारी रोटेरियन विजय नारायण महेद्रा, एस .के .श्रीवास्तव उर्फ़ गुन्नू बाबू , साहित्यकार रामचंद्र शुक्ल ,साहित्यकार विजय मिश्रा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के विमोचन से पहले ओम प्रकाश ‘सुमन’ की 6 पुस्तकें  प्रकाशित हो चुकी हैं  जिनमें पतझार नहीं आने दूंगा ,हमारा दुधवा, दुधवा के आश्चर्य,  सुंदरकाण्ड , वातायन  व कारवां हैं।  ओमप्रकाश ‘सुमन’  ने बताया कि”यात्रा’ नामक नई पुस्तक में तुलसी का लोक नायक्त्व, संगीतदिवस ,बादल फटने की घटनाएं श्रीलाल शुक्ल का रचना ससार, अग्निपथ, भवानी प्रसाद मिश्र  संयुक्तराष्ट्र संघकी सफल सफलताएं और असफलताएं आदि राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय एवं साहित्यिक  विषयों पर आलेख हैं। पुस्तक विमोचन समारोह में उपस्थित नगर के गणमान्य व्यक्तियों में डॉक्टर अरविंद  आर्या -डॉक्टर सीमा राघव (स्तुति हेल्थ केयर),एन. पी. खन्ना ,  भीरा से आनंद किशोर मिश्र, रोटेरियन डी .के .श्रीवास्तव ,तूलिका आर्ट के मुबीन अहमद, गुरुकुल एकेडमी   से यू. पी. मिश्रा  व मण्डल  सर ,संजय पांडेय  ( संजय मेडिकल स्टोर ),पवन अवस्थी , पूर्व प्रवक्ता प्रेम प्रकाश पांडेय लखीमपुर के पत्रकार पवन मौर्य, बस यूनियन के जीएम कौशल किशोर शुक्ला नगर व्यापार मंडल के महामंत्री राजीव गुप्ता, कवि पवन मिश्रा , धीरज मिश्रा , पत्रकार हरीश श्रीवास्तव, पत्रकार नितेश अग्रवाल ,वरिष्ठ पत्रकार डी.पी. मिश्रा ‌, पत्रकार रमाशंकर, व्यापार मंडल से वरिष्ठ उपाध्यक्षआशीष अग्निहोत्री, डॉ. उदित प्रभात दीक्षित ‌ बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड से हरीश ज्याला , ज्ञानी सुखदेव सिंह( ज्ञानी होटल) ,वीनस सिलाई मशीन से अमरीश अग्रवाल चंदेल स्टूडियो से विक्की ,एवं  अन्य गण मान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे।  इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य  व्यक्तियों ने अपने विचार भी व्यक्त किये  इनमें नगर पालिका अध्यक्ष के बी गुप्ता, दुधवा नेशनल पार्क से लेखक साहित्यकार रमेशकुमार ,बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड  यूनिट पलिया के यूनिट हेड ओम प्रकाश सिंह चौहान डॉक्टर ए के अवस्थी ,  प्रधानाचार्या रत्ना बाजपेई ,बजाज चीनी मिल से नीरजमिश्रा ,विद्यालय के उप प्रबंधक राजेश भारतीय, विद्युत विभाग  के अवर अभियंता विद्यासागर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के सचालक व. वै. इंटर कॉलेज के शिक्षक नफीस अहमद अंसारी थे । पुस्तक विमोचन के  कार्यक्रम में बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज के स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं व शिक्षक गण भी उपस्थित रहे  । कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य डी. एल. भार्गव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त के साथ किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed