(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी दिनांक 12.03.2024 से 16.03.2024 तक 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा समवाय सुमेरनगर, समवाय गौरिफंटा एवं समवाय सूडा में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, दिशानिर्देशानुरूप सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 05 दिवसीय प्री-रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण कोर्स का समापन किया गया | स्थानीय युवक-युवतियों द्वारा प्रशिक्षण कोर्स में सक्रीय प्रतिभाग लिया गया

ये युवा इस कार्यक्रम के द्वारा न केवल शारीरिक मानसिक तौर पर मजबूत बने अपितु विभिन्न बलों में चयनित होने के लिए आयोजित किया जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं में अपने मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर सकेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम के आयोजन का लक्ष्य समाज के हाशियाकृत वर्गों को मुख्य धारा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान करना है जिससे वह देश के विकास में अपने भूमिका निभा सकें तथा जज्बे एवं जुनून के साथ बलों में सम्मिलित हो देश सेवा कर सकें । इस कार्यक्रम में स्थानीय बालिकाओं के द्वारा भी बढचढ कर हिस्सा लिया गया जो बदलते हुए भारत तथा बलों में महिलाओं की सहभागिता के लिए किया जा रहे प्रयोसों का परिणाम है । उल्लेखनीय है की यह कार्यक्रम भारत सरकार के MHA(गृह मंत्रालय) के तहत किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमे 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत – नेपाल सीमा क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक एवं स्वालंबी बनाने के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं इन कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए ब्यूटीसियन कोर्स, किसानो के लिए बीज/कीटनाशक मशीन/छोटे कृषि उपकरण का वितरण, बेरोजगार युवाओं के लिए कुक्कुट पालन, आदि कार्यक्रम संचालित किये जा चुके है । उक्त प्रशिक्षण में अवधेश सिंह यादव, एस.एच.ओ, गौरीफंटा, उप-निरीक्षक जितेंन्द्र कुमार यादव, थाना गौरीफंटा एवं सीमावर्ती ग्रामों के गणमान्य व्यक्ति तथा अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed