(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- खीरी उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा आपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही व पैरवी के क्रम मे आज दिनांक 14.03.2024 को 05 मामलें मे माननीय न्यायालय खीरी द्वारा दण्डित किया गया है सजा का विवरण निम्नवत है-
1.वर्ष 2012 में थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी पर अभि0 महादेव पुत्र छेदालाल नि0 महिपालपुरवा म0 गदनिया थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी के कब्जे से करीब 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर मु0अ0सं0 238/2012 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM- 5 खीरी द्वारा करते हुए आज दिनांक 14.03.2024 को अभियुक्त महादेव उपरोक्त को जेल मे बितायी गयी अवधि का कारावास व 500/- रु0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
2.वर्ष 2004 में थाना मोहम्मदी जनपद खीरी पर अभि0 पूरनलाल पुत्र श्रीराम लोहार नि0 सहजनिया थाना मोहम्मदी जनपद खीरी के कब्जे से शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद होने पर मु0अ0सं0 23/2004 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना मोहम्मदी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM मोहम्मदी खीरी द्वारा करते हुए आज दिनांक 14.03.2024 को अभियुक्त पूरनलाल उपरोक्त को जेल मे बितायी गयी अवधि का कारावास व 500/- रु0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
3.वर्ष 2011 में थाना मोहम्मदी जनपद खीरी पर अभि0 मंजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह नि0 सरैया थाना मोहम्मदी जनपद खीरी के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद होने पर मु0अ0सं0 378/2011 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मोहम्मदी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM मोहम्मदी खीरी द्वारा करते हुए आज दिनांक 14.03.2024 को अभियुक्त मंजीत सिंह उपरोक्त को जेल मे बितायी गयी अवधि का कारावास व 1000/- रु0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
4.वर्ष 2011 में थाना मोहम्मदी जनपद खीरी पर अभि0 अनिमुल्ला उर्फ नंगा पुत्र मजीदुल्ला खां नि0 उम्मरपुर थाना मोहम्मदी जनपद खीरी के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद होने पर मु0अ0सं0 2144/2011 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मोहम्मदी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM मोहम्मदी खीरी द्वारा करते हुए आज दिनांक 14.03.2024 को अभियुक्त अनिमुल्ला उपरोक्त को जेल मे बितायी गयी अवधि का कारावास व 1000/- रु0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
5.वर्ष 2013 में थाना मोहम्मदी जनपद खीरी पर अभि0 राधे पुत्र स्व0 प्यारे नि0 कटघर थाना मितौली जनपद खीरी के कब्जे से करीब 08 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर मु0अ0सं0 23/2013 धारा 60(2) आबकारी अधि0 थाना मोहम्मदी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM मोहम्मदी खीरी द्वारा करते हुए आज दिनांक 14.03.2024 को अभियुक्त राधे उपरोक्त को जेल मे बितायी गयी अवधि का कारावास व 800/- रु0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।