

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां ( लखीमपुर)बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया द्वारा पेराई सत्र 2026-27 का शुभारम्भ 25 नवम्बर 2026 दिन बुधवार से होने जा रहा है। इसी क्रम में पलिया चीनी मिल द्वारा24 नवंबर का 35 हजार व 25 नवम्बर का 35 हजार वाह्य क्रय केंद्र व मिल गेट का 1लाख 15 हजार का गन्ना इन्डेन्ट जारी कर दिया गया। इन्डेन्ट का पूजन महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर ने किया । महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर ने किसानों से अपील की है कि एस एम एस के माध्यम से पर्ची मिल जाने पर ही अपना गन्ने की छिलाई करें तथा निर्धारित तिथि पर साफ सुथरा व ताजा गन्ना मिल में आपूर्ति करें।
इस अवसर पर चीनी मिल के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
