(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) मैलानी नानपारा रेल मार्ग पर 16 नवंबर 2026 से चलेंगी ट्रेन ।बाढ़ के पानी एवं बारिश से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक की मरम्मत के लिए 1 सितंबर 2026 से इस रूट को बंद कर दिया गया था । 13 नवंबर को रूट का सफल ट्रायल करने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने 16 नवंबर से मैलानी से नानपारा ट्रेन संख्या 52264 और 52262 चलाने का निर्णय लिया है ।17 नवंबर से नानपारा से मैलानी तक ट्रेन संख्या 52261 और 52263 चलेगी ।21 नवंबर को बिछिया- मैलानी रेल मार्ग पर ट्रेन संख्या 52 259 और 52260 का संचालन किया जाएगा। इस रूट पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों के यात्री अभी तक काफी परेशानी से अपनी यात्रा कर रहे थे पर अभी यात्रा आसान हो जाएगी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed