पलिया कलां (खीरी) खंभारखेडा लखीमपुर स्वर्गीय जमनालाल बजाज की 137 वीं जयंती के शुभ अवसर पर, आज खंभारखेड़ा इकाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन शुगर के युनिट अवधेश गुप्ता व बजाज एनर्जी के युनिट हेड धर्मेन्द्र सिंह ने किया।
चंद्रानी हास्पिटल ब्ल्ड एंड कंपोनेंट सेंटर लखीमपुर द्वारा ब्ल्ड कैंप के आयोजन में 27 कर्मचारियों व अधिकारियों ने
पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और मानवता के इस नेक कार्य के लिए आगे आए। यह जमनालाल बजाज के ‘सेवा’ और निस्वार्थ भाव के आदर्शों के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस शिविर को सफल बनाने और लोगों की जान बचाने में योगदान देने के लिए हम सभी रक्तदाताओं, मेडिकल टीम और आयोजकों का यूनिट हेड ने हृदय से आभार व्यक्त किया।