(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा संरक्षित वनों, वन्यजीवों और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र (Aquatic Ecosystem) की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष गश्त और सघन निगरानी अभियानों के तहत एक सक्रिय कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पार्क प्रबंधन की मुस्तैदी के चलते संरक्षित क्षेत्र के भीतर अवैध रूप से मछली का शिकार कर रहे एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मैदानी अमले द्वारा जंगलों और जल स्रोतों की निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में गश्त कर रहे वन स्टाफ ने प्रतिबंधित एवं संरक्षित क्षेत्र के भीतर अवैध गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति को दबोचा। वन विभाग की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से वन तस्करों और अवैध शिकारियों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) और संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत कठोर विधिक कार्रवाई की गई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार खीरी भेज दिया गया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पार्क क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधिकृचाहे वह अवैध पातन (पेड़ों की कटाई) हो, वन्यजीवों का शिकार हो या संरक्षित जल स्रोतों में अवैध मछली पकड़ना होकृको बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पेट्रोलिंग और कॉम्बिंग ऑपरेशन और अधिक कड़े किए जाएंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *