(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री एवं खरीद फरोख्त की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया शिवा जी दूबे के नेतृत्व में कोतवाली पलिया की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त मनोज गुप्ता उर्फ ढोकला पुत्र बाबानंद गुप्ता को अवैध मादक पदार्थ 41 ग्राम ब्राउन शुगर -स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पलेण्डर रजि० नं0 UP-31-CH-6193 के साथ निर्वाणा होटल से आगे व अर्जुन बेली सिंह बोर्ड से पहले दाहिने कच्चे रास्ते के पास से दिनांक 23.10.2026 को समय 03.00 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 310/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया व मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पलेण्डर रजि० नं0 UP-31-CH-6193 को एम0वी0 एक्ट की धारा 207 में सीज किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।बरामदगी विवरण- अभियुक्तः-मनोज गुप्ता उर्फ ढोकला पुत्र बाबानंद गुप्ता निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 20 वर्ष । अभियुक्त के कब्जे से 41 ग्राम ब्राउन शुगर- स्मैक बरामद । परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद स्पलेण्डर मोटर साइकिल रजि० नं0 UP-31-CH-6193
आपराधिक इतिहासः- मु0अ0सं0 134/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पलिया जनपद खीरी। मु0अ0सं0 062/2024 धारा 60 आवकारी अधिनियम कोतवाली पलिया जनपद खीरी। मु0अ0सं0 310/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पलिया जनपद खीरी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-1. व0उ0नि0 रामजीत यादव कोतवाली पलिया जनपद खीरी।2. हे0का0 जितेन्द्र कुमार कोतवाली पलिया जनपद खीरी।3. का0 कृष्ण मुरारी कोतवाली पलिया जनपद खीरी।4. का0 सुनील कुमार रावत कोतवाली पलिया जनपद खीरी।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *