(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के थाना भीरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढकिया खुर्द स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में थाना भीरा पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों एवं आपातकालीन सहायता के लिए जारी आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया।*प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों से कराया गया अवगत:*
कार्यक्रम में महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:
• महिला हेल्पलाइन: 1090 (वुमेन पावर लाइन)• आपातकालीन सेवा: 112 (पुलिस सहायता)• मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076 • चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
• स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन: 102 एवं 108.।

*कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी:*
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना, और बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, बालिकाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed